
हिमाचल : कांगड़ा जिले के बोह इलाके में भूस्खलन से दो की मौत 10 लापता
हिमाचल : कांगड़ा जिले में शाहपुर के बोह इलाके में बारिश के बाद भूस्खलन हुआ। खबर मिली है कि इसकी चपेट में आने से अभी तक दो लोगो की मौत हो चुकी है जबकि १० लोग अभी भी लापता बताये जा रहे है। लापता लोगो की मलबे में होने की आशंका जताई जा रही है।
इस भूस्खलन के चपेट में 6 घर आये थे। अभी तक इस जगह से पांच लोगो को रेस्क्यू कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मलबे में दबे लोगो के बचने की उम्मीद काफी कम है। NDRF के करीब 50 जवान बचाव कार्य में लगे हुए है। आसपास के घरो को भी एतिहातन तौर पर खाली करवा लिया गया है।
सड़क पर बने पुल के बह जाने के कारण डीसी और एसपी को मौके पर पहुंचने के लिए २ किलोमीटर पैदल रास्ता तय करना पड़ा। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी और रेवेन्यू विभाग के अनुसार अभी तक पांच लोगो को जिन्दा निकाला जा चूका है।
वही शिमला जिले के झाल्टा मार्ग पर एक गाड़ी के ऊपर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरी और मनाली में MBBS की छात्रा वॉटरफॉल में गिरने से लापता बताई जा रही है।
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी जगह जगह हुए भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओ पर चिन्ता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिला प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में अविलंब राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से नदी-नालों के किनारे न जाने का आग्रह किया है।
ये भी पढ़े : – इराक : एक अस्पताल के कोरोना वार्ड में लगी भीषण आग, 58 लोगों की मौत