
रांची : कुछ दिनों पहले जो झारखंड गर्मी की वजह से सूखे की मार झेल रहा था, वहीं झारखंड मानसून की बारिश के बाद प्राकृतिक वरदान पहाड़ों से निकलने वाले झील और झरने की खूबसूरती से अब गुलजार हो उठा है। मानसून की दस्तक ने झारखंड के इन प्राकृतिक सौंदर्य को एक बार फिर जीवंत करने का काम किया है। मानसून के लौट आने से झारखंड के किसानों और आम लोगों का चेहरा खिल उठा है। वही दूसरी तरह पर्यटन की खूबसूरती पर्यटकों का मन लुभाने का काम कर रही है।
ये भी पढ़े :- गर्मी की छुट्टियों के लिए सबसे अच्छी जगह है मसूरी, जाने से पहले जान लें ये बातें
विश्व स्थर पर पर्यटन को लेकर झारखंड की है विशेष पहचान
विश्व स्तर पर झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता के लोग दीवाने है। इसके साथ ही मानसून की बारिश इस खूबसुरती को चार चाँद लगाने का काम करती है। इसके तमाम झरने बारिश से गुलजार हो उठे हैं। झारखंड प्राकृतिक सौंदर्य के साथ खनिज संपदाओं से भरा पड़ा है। इन विशेषताओं के कारण झारखंड अपनी अलग पहचान विश्व पटल पर रखता है।
रांची का दशम झरना लुट रहा पर्यटकों का दिल
झारखंड के झरनों की खूबसूरती पर्यटकों को अक्सर अपनी तरफ खींच लाती है। इसके साथ ही मानसून के बाद रांची का दशम झरना इन दिनों सबसे ज्यादा सैलानियों को लुभाता है। रांची से जमशेदपुर जाने के रास्ते में पड़नेवाला दशम झरना हमेशा से आकर्षण का केन्द्र रहा है। पहाड़ों के बीच से बारिश का पानी झरनों से गिरता देख सैलानी भी इसकी ओर खींचे चले आ रहे हैं। इसे देखने के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन की ओर से पानी के भीतर जाने पर मनाई है । मगर लोग अपने पूरे परिवार के साथ बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और सेल्फी खिंचवा रहे हैं। पहाड़ों के बीच से निकलता है यह झील लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
ये भी पढ़े :- मनाली के अलावा हिमाचल में घुमने के लिए खास जगह
झारखंड को प्राकृतिक सुंदरता का उपहार भर-भरकर मिला है. प्रकृति ने झारखंड को अपने दोनों हाथों से सजाया है। झारखंड में कई नदियां पहाड़ों के बीचों से निकलती है जो कि काफी खूबसूरत दिखती है।