Sports

आज का दिन भारत के लिए रहा खास, 1 रजत सहित जीते कुल तीन पदक

टोक्यो पैरालिंपिक का सातवां दिन आज भारत के लिए बेहद ख़ास रहा। भारत ने आज तीन पदक जीते। टोक्यो पैरालिंपिक में  भारत ने अभी तक 2 स्वर्ण सहित कुल 10 मेडल जीते हैं । आज मेंस हाई जंप की T42 कैटेगरी में मरियप्पन थंगावेलू ने अपने नाम रजत जबकि  शरद कुमार ने कांस्य पदक किया।

दिन की शुरुआत में 39 वर्षीय सिंहराज अधाना ने 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 में भारत के खाते  में कांस्य पदक जोड़ा।

मरियप्पन ने 1.86 मीटर की छलांग के साथ रजत पदक में अपनी पकड़ बनाई । दूसरी ओर शरद ने 1.83 मीटर की छलांग के साथ कांस्य अपने नाम किया।

अमेरिका के सैम ग्रेवे ने 1.88 मीटर की छलांग के साथ इन दोनों खिलाड़ियों  को पछाड़ कर स्वर्ण पदक जीता। ये इतिहास में पहली बार है जब भारत ने पैरालंपिक में इतने सारे पदक जीते है।

अधाना ने 216.8 का स्कोर बनाया।  इस स्कोर के साथ वह तीसरे स्थान पर रहे।

ये भी पढ़े :- उत्तराखंड में जल्द बनाया जायेगा भव्य सैन्य धाम : सीएम धामी

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: