Delhi

आज बदलेगा राजधानी दिल्ली का मौसम, जानिए अन्य राज्यों का पूर्वानुमान

अभी कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव नजर आ रहा है। उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल लिया है। होली का दिन नजदीक आने के कारण गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है। कुछ राज्यों में अभी भी हल्की ठंड है। तो चलिए जानते हैं आज के मौसम का हाल।

 

दिल्ली का मौसम

 

मौसम विभाग की माने तो जिस्सी में आज मौसम बदल जाएगा। तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसी के साथ यहां का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

 

मध्य प्रदेश का मौसम

 

मध्य प्रदेश के भोपाल में दिन में तेज धूप खिली रहेगी। जिसके कारण  आज का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

 

चंडीगढ़ का मौसम

 

आज मौसम विभाग की माने तो चंडीगढ़ में हल्के बादल छाए रहेंगे। जिसके वजह से आज यहां का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

 

देहरादून का मौसम

 

मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में बादल छाए रहेंगे। जिसके कारण यहां के तापमाम ने थोड़ा बदलाव रहेगा।  न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

 

लखनऊ का मौसम

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां भी मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। सुबह और शाम के समय में हल्की ठंड बनी रहती है, लेकिन दोपहर में धूप खिली रहती है। इसी के साथ आज लखनऊ का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

 

बिहार का मौसम

 

अगर बिहार के मौसम की बात करें तो यहां भी कुछ दिनों से मौशम शुष्क रह रहा है। बिहार के पटना का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: