
नई दिल्ली: पीएम मोदी आज यानि 16 फरवरी, 2023 को सुबह 10:30 बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ‘आदि महोत्सव’ यानि जनजातीय मेला का उद्घाटन करेंगे।
मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होने वाला ये मेला अपने आप में बेहद खास रहने वाला है। दरअसल, इस मेले के माध्यम से देश के आदिवासी समुदायों की कला, शिल्प, संस्कृति, व्यापार और परंपराओं का संगम देखने को मिलेगा। केंद्रीय जनजातीय कार्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि, इसका आयोजन राष्ट्रीय राजधानी के होगा। ‘आदि महोत्सव’ का समापन 27 फरवरी को होगा।
गौरतलब है कि, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के तहत ‘ट्राइफेड’ संगठन आदिवासी शिल्पकारों और महिलाओं को सीधे बाजार पहुंच प्रदान करने के लिए ‘आदि महोत्सव’ आयोजित करता है। वहीं इस महोत्सव में 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 500 आदिवासी कारीगर और कलाकार भाग लेंगे। इनमें 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आदिवासी रसोइया शामिल हैं। इस दौरान 20 ‘फूड स्टॉल’ लगाए जाएंगे।
फिलीपींस में भूकंप के झटके, 6.1 रही तीव्रता …
वहीं इस महोत्सव में केंद्र सरकार के समूचे देश के आदिवासी कारीगरों को मोटे अनाज से व्यंजन बनाने की विधि भी प्रदर्शित करने और मोटे अनाज संबंधी उत्पाद बेचने के लिए आमंत्रित किया गया है। ज्ञात हो, मोटा अनाज आदिवासी समुदायों के आहार का अभिन्न हिस्सा है।