TrendingUttar Pradesh
UP GIS-23 का आज दूसरा दिन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी होंगे शामिल
10 से 12 फरवरी यानी 3 दिन तक चलने वाली समिट का शनिवार को दूसरा दिया है। समिट में 16 देशों की 304

लखनऊ : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शनिवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगे। गडकरी समिट में ई-मोबिलिटी, व्हीकल्स और फ्यूचर मोबिलिटी पर अपनी बात रखेंगे। 10 से 12 फरवरी यानी 3 दिन तक चलने वाली समिट का शनिवार को दूसरा दिया है। समिट में 16 देशों की 304 कंपनियां शामिल हुई हैं।
वहीं समिट के पहले दिन सबसे ज्यादा निवेश प्रस्ताव पश्चिमी यूपी को मिले हैं। इसके बाद पूर्वांचल और फिर मध्यांचल और बुंदेलखंड का नंबर है। पश्चिमांचल को 14 लाख 81 हजार करोड़ के प्रस्ताव मिले हैं। यह कुल निवेश का 45% है। इसमें सबसे ज्यादा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ के हैं। इसके अलावा, लखनऊ और वाराणसी में 1-1 लाख करोड़ का निवेश आया है।