TrendingUttar Pradesh

आज शहीद पृथ्वी सिंह चौहान के परिजनों से मुलाकात करेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री के दौरे में अचानक बदलाव आ जाने के चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया

आगरा: तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना गैस में उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के शहीद हो जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  पृथ्वी सिंह चौहान के परिजनों से मुलाकात करने के लिए आगरा जाएंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे में बदलाव करते हुए दिल्ली से सीधे आगरा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे में अचानक बदलाव आ जाने के चलते प्रशासन में हड़कंप समझ गया है वहीं जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है इसी के चलते पुलिस ने घर के आसपास खड़े वाहनों और मुख्यमंत्री के आने वाले रास्ते को साफ सफाई और रास्तों में वाहनों को हटाना शुरू कर दिया है।

आपको बता दें कि शाहिद पृथ्वी सिंह चौहान की बहन ने कहा कि 31 साल बाद रक्षाबंधन पर बहनों को राखी बांधने के लिए घर आया था। उनकी बड़ी बहन ने बताया कि पृथ्वी सिंह चौहान अपनी 4 बहनों के बाद सबसे छोटे थे इस वजह से वह घर में सबसे दुलारे और प्यारे थे। उनकी बड़ी बहन ने बताया कि छठवीं कक्षा में सैनिक स्कूल में दाखिला हो जाने के बाद वह सीधे एनडीए में सिलेक्ट हो गए और 2000 में भारतीय वायुसेना में जॉइनिंग हुई वर्तमान में विंग कमांडर थे। आपको बता दें कि पृथ्वी सिंह चौहान के एक बेटा और एक बेटी भी है।

गौरतलब है कि पृथ्वी सिंह चौहान का पार्थिव शरीर आज आगरा पहुंचेगा। आगरा के जिलाधिकारी ने बताया कि राजकीय सम्मान के साथ आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पृथ्वी सिंह चौहान के परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कोई का घाट स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: