![](/wp-content/uploads/2022/08/strike-.webp)
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए बिहार के हजारों सफाईकर्मी, जानिए क्या है मांग ?
पटना : आज से बिहार में सफाई व्यवस्था काफी बाधित रहने वाली है, इसकी बड़ी वजह है पटना नगर निगम सहित सभी नगर निकायों के कर्मचारी का अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाना। इसके साथ ही पटना नगर निगम ने हड़ताल से निपटने की तैयारी कर लेने का दावा किया है। नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने चेतावनी दी है कि, ”सफाई कार्य में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ”
बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संघर्ष मोर्चा और बिहार स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले हुए प्रदर्शन में संघ ने नगर निकाय कर्मियों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है। आंदोलन करने वाले कर्मियों की प्रमुख मांग दैनिक मजदूरों का स्थायीकरण और 18000 -21000 न्यूनतम वेतन करना है। हालांकि, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ ने बैठक कर खुद को हड़ताल से अलग रखने का फैसला लिया है।
ये भी पढ़े :- 6G लॉन्च करने को लेकर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, दी ये डेडलाइन ..
बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संघर्ष मोर्चा और बिहार स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने मौर्यालोक परिसर में आयोजित सभा में आरोप लगाए कि कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गई हैं। हड़ताल रोकने की कोई पहल नहीं की गई। इसलिए आंदोलन करना मजबूरी है। उन्होंने कहा कि शनिवार यानी 27 अगस्त से राज्य स्तर पर नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। हड़ताल में सफाई कर्मचारी, कार्यालय में काम करने वाले कर्मी, जलापूर्ति शाखा के कर्मी सहित सभी कर्मी शामिल रहेंगे