Trending

Karwa Chauth 2022 : उत्तराखंड में जानिए कब होंगे चन्द्रमा के दर्शन, देंखे प्रमुख शहरों में चंद्र उदय का समय ..

 देहरादून :  हिन्दू ध्रर्म में पत्नियाँ अपने पति की लम्बी आयु और जन्म-जन्मांतर प्रेम पाने के लिए सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत करती है। इस दिन महिलाएं चन्द्र दर्शन कर के पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती है। इस वजह से सुहागिनों में चन्द्र दर्शन को लेकर काफी उत्साह रहता है। तो आइए जानते हैं उत्‍तराखंड के कुछ प्रमुख शहरों में आखिर कब चांद के दीदार होंगे..

ये भी पढ़े :- Karwa Chauth 2022 : कुंवारी लड़कियों के लिए करवा चौथ के नियम, जानिये कैसे करें व्रत और पूजन 

ये है शुभ मुहूर्त 

करवा चौथ पर चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर की रात एक बजकर 59 मिनट से 14 अक्टूबर की सुबह तीन बजकर 08 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत गुरुवार यानी 13 अक्‍टूबर को रखा जाएगा। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल आदि प्रमुख शहरों में चांद का दीदार का समय अलग रहेगा। जो निम्‍न प्रकार से है।

प्रमुख शहरों में चन्द्र दर्शन का समय 

  • शहर————– समय (अनुमानित)
  • देहरादून में—— रात 08 बजकर 02 मिनट
  • ऋषिकेश में—— रात 08 बजकर 01 मिनट
  • मसूरी में—— रात 08 बजकर 01 मिनट
  • हरिद्वार में—— रात 08 बजकर 02 मिनट
  • रुड़की में——-रात 08 बजकर 5 मिनट पर
  • विकासनगर में —— रात 08 बजकर 03 मिनट
  • टिहरी में—— ——रात 08 बजे
  • कोटद्वार———-रात 08 बजकर 01 मिनट
  • नैनीताल में —— रात 07 बजकर 58 मिनट
  • हल्‍द्वानी में—— रात 07 बजकर 58 मिनट
  • ऊधम सिंह नगर —रात 08 बजे

ये भी पढ़े :- Karwa Chauth 2022: करवा चौथ का व्रत कल, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और चंद्रोदय का समय

पूजन का समय 

हर वर्ष की भांति इस बार भी करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत गुरुवार को रखा जाएगा। करवा चौथ की पूजा का समय शाम छह बजकर एक मिनट से सात बजकर 15 मिनट तक रहेगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: