IndiaIndia - World

बजट 2022 युवाओं के लिए है खास , इस साल 60 लाख नौकरियों की मिलेगी सौगात

दिल्ली।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केंद्रीय बजट पेश किया है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बीच पेश हुए इस बजट पर देशभर की नजर थी।  सरकार ने बजट में युवाओं को राहत दी है।इस बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 60 लाख नई नौकरियों का ऐलान किया है। निर्मला सीतारमण ने  ये भी कहा कि, 30 लाख अतिरिक्त नौकरी देने की क्षमता है।

 

विपक्षी दलों ने कहा

 

सीतारमण ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत 16 लाख नौकरियां दी जाएंगी। मेक इन इंडिया के तहत 60 लाख नौकरियां आएंगी।  बता दें कि रोजगार को लेकर मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर रही है।  विपक्षी दलों का कहना है कि ये सरकार रोजगार पैदा करने में नाकाम रही है। लेकिन अब सरकार ने 60 लाख नौकरियों का ऐलान करके विपक्ष को जवाब दे दिया है।

 

केंद्रीय बजट अमृत काल के अगले 25 वर्षों का ब्लू प्रिंट है। राष्ट्रीय राजमार्ग का 2022-23 में 25,000 किलोमीटर विस्तार होगा। पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान वृद्धि के 7 इंजन पर आधारित। अगले 3 वर्षों के दौरान बेहतर दक्षता वाली 400 नई जनरेशन की वंदे भारत ट्रेनें लाई जाएंगी। अगले 3 वर्षों में 100 PM गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे।

 

इस बजट से 25 साल की बुनियाद मिलेगी

 

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, ‘इस बजट से भारत को अगले 25 साल की बुनियाद मिलेगी।  अगले वित्त वर्ष में आर्थिक ग्रोथ 9.2% रहने की उम्मीद जताई गई है। मौजूदा वर्ष में भारत की आर्थिक ग्रोथ 9.2% रहने का अनुमान है, ये बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज़्यादा है।’ वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि एयर इंडिया का विनिवेश पूरा हो गया है और LIC का IPO अब जल्द ही आएगा।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: