Delhi
जामिया वीसी नजमा अख्तर समेत दिल्ली के इन पांच लोगों को किया जाएगा पदम् पुरस्कार से सम्मानित
दिल्ली। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पदम् पुरस्कारों की लिस्ट जारी की थी। जिसमें से दिल्ली के पांच हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें से चार हस्तियां शिक्षा के क्षेत्र से ही है। जिसमें जामिया की वीसी प्रो. नजमा अख्तर, जेके बजाज, तारा जौहर और दिलीप साहनी का नाम शामिल है। इन सभी हस्तियों को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया जाएगा। वही पांचवे व अंतिम नाम गुरुप्रसाद महापात्र का है जिन्हें मरणोपरांत सिविल सेवा क्षेत्र में पद्मश्री दिया जाएगा।