
इन मौसमी फलों के सेवन से मिलेंगे ये फायदे, दूर हो जाएंगी ये बीमारियाँ ….
मौसमी फल तो सभी ने सुना होगा। अधिकर लोग इसका जूस पीना पसंद करते हैं। यह एक तरीके से नींबू के परिवार से ही संबंध रखता है। इसे आप दूसरे शब्द में मीठा नींबू भी कह सकते हैं। इसमें एक नहीं बल्कि कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। हेल्थ एक्सपर्ट भी इस फल को खाने की सलाह देते हैं।
ये भी पढ़े :- फायदेमंद मूंग दाल का सही तरीके से करें सेवन, नहीं तो उठाना पड़ सकता है ये नुकसान
क्या खास है मौसमी में
इसमें विटामिन सी के साथ ही कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, फोलेट आदी पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। ये औषधीय गुणों से भरपूर है।
स्किन के लिए है बेहतरीन
मौसमी का फल स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण ज्यादा होते हैं। ये फेस पर निकल रहे मुहासों से निजात दिलवाते हैं।
ये भी पढ़े :- क्या ट्रैवलिंग में आपका भी मिचलाता है जी, तो सफर के समय आजमाएं ये नुस्खे नहीं आएंगी उल्टी…
पाचन में करे मदद
मौसमी का फल पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। मौसमी में फ्लेवोनोइड्स का एक हाई कंटेट पाया जाता है जो पाचन शक्ति को स्ट्रांग करता है।