Entertainment

अमूल ने भारतरत्न स्वरकोकिला लता मंगेशकर को दिया ट्रिब्यूट

भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर जी देश के बच्चे-बच्चे के दिल में रहती हैं। हर व्यक्ति उनसे नि:स्वार्थ भाव से प्रेम करता है।  देश ने भारत रत्न और भारत की स्वरकोकिला लता मंगेशकर को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया है। उन्होंने लगभग सात दशकों तक कई पीढ़ियों को एक से बढ़कर एक गाने दिए जो आज भी लोगों के प्लेलिस्ट में टॉप पर रहते हैं। आपको बता दें, पॉपुलर ब्रांड अमुल ने भी लता मंगेशकर को ट्रीब्यूट दिया है। अमूल ने लता मंगेशकर को बेहद खास अंदाज में श्रद्धांजलि दिया है।

 

आपको बता दें कि अमूल अपने ब्रैंड के नाम से ही फेमस है। अमूल अपने आर्टवर्क और मोनोक्रोमैटिक डूडल के लिए पॉपुलर है। अब इस ब्रैंड ने लता मंगेशकर जी के तीन तस्वीरों को अपने आर्टवर्क में दिखाया है।  पहली तस्वीर लता मंगेशकर के बचपन की है, दूसरी तस्वीर में वो तानपुरा बजाती हुई नजर आ रही हैं और तीसरी तस्वीर में वो स्टेज पर गाते हुए दिखायी दे रही  हैं।  जिसमें वो माइक स्टैंड के सामने खड़ी होकर गाते हुए नजर आ रही हैं।

 

यह लाइन उनके पॉपुलर गीत ‘तू जहां जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा’ के रेफरेंस में लिखा गया है। यह गाना 1966 में आई फिल्म ‘मेरा साया’ का था, जिसे आज भी लोग गुनगुनाते और सुनते हुए नहीं थकते हैं और शान्ती का अनुभव करते हैं। अमूल का यह आर्टवर्क लोगों को काफी पसंद आ रहा है। खासकर सोशल मीडिया पर लोग इसे काफी पसन्द कर रहे हैं। लोग अमूल ब्रैंड के इस ट्रीब्यूट की और क्रिएटिविटी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

 

आपको बता दें, उन्होंने 1940 से लगातार एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। भारतीय सिनेमा के महान पार्श्व गायकों में से एक लता जी भी हैं। लता मंगेशकर जी ने साल 1942 में 13 साल की उम्र में करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: