TrendingUttar Pradesh

अयोध्या में होगा दिव्‍य और भव्‍य दीपोत्सव, 47 घाट पर जगमगाएंगे 24 लाख दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने की संभावना 

अयोध्या: राम नगरी में भव्य और दिव्य दीपोत्सव की तैयारियां एक बार फिर शुरू हो गई हैं। इस मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी अयोध्या आने की संभावना है। इसके अलावा विदेशी अतिथि भी दीपोत्सव में शामिल होकर इसका आनंद लेंगे।

एक बा‍र फिर राम नगरी अयोध्या को कुछ नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है। इस बार दीपोत्सव में राम की पैड़ी सहित 47 घाटों पर 24 लाख दीपक जलाए जाएंगे। इसमें 21 लाख दीप का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है।

तीसरी बार अयोध्या आएंगे पीएम मोदी

इसके अलावा प्रधानमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी तीसरी बार राम नगरी आ रहे हैं। वे पहली बार 5 अगस्त, 2020 को राम मंदिर का भूमि पूजन करने आए थे। दूसरी बार 2022 के दीपोत्सव में शामिल हुए थे। राम की पैड़ी पर दीप जलाने से लेकर राम कथा पार्क में पीएम की मौजूदगी रही। जबकि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यदि आती हैं तो यह उनकी पहली अयोध्या यात्रा होगी।

बता दें कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन की संभावना को लेकर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 23 सितंबर को नोडल अधिकारी कोविड-19 एंड वैक्सीनेशन अरबन को पत्र लिखा। इसमें कोविड प्रोटोकाल के साथ आवश्यक जांच की व्यवस्था मेले में कराने की बात कही गई है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: