केंद्रीय गृहमंत्री ने असम की जनता को किया संबोधित, कहा- असम की जनता ने चुना विकास का रास्ता
असम में केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने बल पर असम में दूसरी बार सरकार बनाई है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आगामी चुनाव को लेकर अपने असम दौरे में व्यस्त है। असम में केंद्रीय मंत्री शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने बल पर असम में दूसरी बार सरकार बनाई है। असम में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनने का मतलब है कि असम में आतंकवाद हथियार आंदोलन का रास्ता छोड़कर विकास के रास्ते पर जाने का फैसला लिया है।
अपने बात को आगे बढ़ाते हुए शाह ने कहा कि जिस प्रकार से इन 5 वर्षों में सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्वा सरमा की जोड़ी ने सरकार चलाई है। इससे यह साफ होता है की असम की जनता को विकास का रास्ता पसंद आया और भाजपा की असम में दूसरी बार सरकार बनना यहां की जनता के उसी सोच का परिणाम है।
असम की जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी यहां की भाषा, यहां की विरासत और जैविक संस्कृति की रक्षा और संरक्षण करना चाहती है। हमारी पार्टी का मानना है की हमारे देश की भाषा, बोली और यहां के ऐसे ही कुछ अन्य लक्षण भारत के रत्न हैं और इनकी सुरक्षा करना हमारा फर्ज है।
हाल ही में केंद्र में हुए कैबिनेट विस्तार पर बोलते हुए शाह ने कहा कि यह अभूतपूर्व है कि सरकार की कैबिनेट में पांच मंत्री पूर्वोत्तर भारत से आते हैं। पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में नई विकास के रोड की शुरुआत की है। उन्होंने सात वर्षों में 35 बार इस क्षेत्र का दौरा किया है। किसी अन्य पीएम ने इतनी बार इस क्षेत्र की यात्रा नहीं की है।
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बोडोलैंड समझौता हुआ था। हम समझौते की 90 फीसद शर्तें पहले ही दे चुके हैं। साथ ही कहा कि मोदी सरकार में हुए कई समझौतों के तहत पूर्वोत्तर के 2,100 से अधिक लोगों ने अपने हथियार छोड़े हैं। मोदी सरकार के कामकाज के तरीके ने असम के लिए एक नैरेटिव बदल दिया है। उन्हें विकास के लिए विद्रोह की जरूरत नहीं है, उन्हें सिर्फ सहयोग प्रदान करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: गोवा दौरे के अपने दूसरे दिन नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- विपक्ष द्वारा उठाए हुए सभी मुद्दे निराधार