
कल से हरियाणा में शुरू होगा Bharat Jodo Yatra का दूसरा चरण, ये रूट होगें प्रभावित …
चंडीगढ़ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल से हरियाणा में अपना दूसरा चरण शुरू करने जा रही है। यह यात्रा 5 जनवरी की शाम यूपी के शामली से होते हुए हरियाणा के पानीपत तक पहुंचेंगी। इसके साथ ही कल हरियाणा में दोबारा से यात्रा शुरू होगी और 11 जनवरी तक चलेगी।
आपको बता दे की, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह यानी 5 जनवरी को सुबह 6 बजे से शामली के एलम गांव में शुरू हो चुकी है। यह यात्रा आज शाम यूपी के शामली के सभी गाँव का भ्रमण करके शाम को हरियाणा पानीपत के लिए निकल जाएगी, जिसके बाद कल सुबह यानी 6 जनवरी से हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो जाएगी।
ये भी पढ़े :- हल्द्वानी : रेलवे की जमीन खाली कराने को लेकर गरमाया विवाद, मायावती ने मुस्लिमों को लेकर दिया ये बयान
ये रूट होंगे प्रभावित
हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा 6 जनवरी से 10 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद 11 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी. वहीं यात्रा की वजह से आज पानीपत-खटीमा हाईवे और कांधला-कैराना मार्ग बंद हैं। वहीं यात्रा के पानीपत पहुंचने के बाद ये हाईवे खोल दिया जाएगा। राहुल गांधी की प्रदेश स्तरीय रैली 10 जनवरी तक हरियाणा में रहेगी। इस दौरान भारत जोडो यात्रा पदयात्रा के जरिये कांग्रेस जीटी रोड पर ताकत दिखाएगी।
वहीं 6 जनवरी से 10 जनवरी तक भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में ही रहेगी। 7 जनवरी को पानीपत में राहुल गांधी की बड़ी सभा का आयोजन होगा। वहीं राहुल गांधी 8 और 9 जनवरी को कुरुक्षेत्र में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इसके बाद ये भारत जोड़ो यात्रा 11 जनवरी को पंजाब में प्रवेश कर जाएगी।