Trending

यूपी में ”बाबा – बा ” गाने वाली अनामिका अंबर पर बिहार में काव्य पाठ पर लगाई रोक, जानिए क्या है मामला ?

पटना : बिहार के हरिहर स्थित सोनपुर मेले आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में मेरठ की कवयित्री अनामिका अंबर को काव्य पाठ करने से रोक लगा दी गयी है । पप्राप्त जानकारी में बताया गया कि, पुलिस ने उन्हें काव्य पाठ नहीं करने दिया। आरोप है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के समर्थन में कविता पढ़ने के कारण बिहार सरकार ने ऐसा किया है।

इसके मुद्दे पर बोलते हुए कवि सौरभ सुमन ने बताया कि, ”अन्य कवियों को प्रशासन ने मंच पर आमंत्रित किया। इस पर आयोजकों ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इंदौर से आए प्रसिद्ध गीतकार अमन अक्षर ने कहा की ये साहित्य की धरती पर साहित्य का सबसे बड़ा अपमान है।”

ये भी पढ़े :- J&K : उरी पहुंचे लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, कहा – ”सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने में है सक्षम”

वही हास्य व्यंग्य के प्रसिद्ध कवि डॉ. प्रतीक गुप्ता ने कहा की, ‘अनामिका अंबर देश की सबसे ऊर्जावान और सत्य कहने वाली कवयित्री हैं। योगी जी को लेकर जो गीत उन्होंने गाया वह उत्तरप्रदेश के एक नागरिक होने के नाते नेहा राठौर को जवाब था। ये घटना कोई आज की नहीं है। इसकी सबको पहले से जानकारी है। बिहार सरकार ने कवियों का अपमान किया है।’

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: