Delhi

राजधानी दिल्ली में बढ़ा पारा, जानिए अपने अन्य राज्यों का मौसम पूर्वानुमान

इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में हर रोज पारा बढ़ता जा रहा है जिस कारण अब गर्मी दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिन लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसी के साथ चलिए जानते हैं अन्य रोज्यों के मौसम का हाल।

 

दिल्ली का मौसम

 

देश की राजधानी दिल्ली में अब गर्मी के बढ़ने का सिलसिला शुरू हो चुके हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक दिल्ली का मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। इसी के साथ आज दिल्ली के तापमान 33 डिग्री रहने के अनुमान हैं तो वहीं न्यनूतम तापमान 20 डिग्री बना रहेगा।

 

उत्तर प्रदेश का मौसम

 

उत्तर प्रदेश में अब गर्मी ने दस्तक दे चुकी है। राज्य में दिन में तेज धूप निकलने की वजह से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्मी तेजी से बढ़ेने वाली है। राज्य के अधिकतर जिलों में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

 

पंजाब का मौसम

 

पंजाब में बारिश रुकने के बाद मौसम साफ हो गया है। दिन में तेज धूप निकल रही है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

 

जम्मू-कश्मीर का मौसम

 

मौसम विभाग की माने तो आज जम्मू-कश्मीर में बादल छाए रहेंगे। कल से 17 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। इसी के साथ राज्य के अधिकतर जिलों में आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री बना रहेगा।

 

उत्तराखंड का मौसम

 

मौसम विभाग की माने तो उत्तराखंड में आज से अगले हफ्ते तक मौसम साफ बना रहेगा। यहीं नहीं यहां धूप भी खिलते दिखेगी। इसी के साथ राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: