India

डोनाल्ड ट्रंप के छोटे भाई का न्यूयॉर्क में निधन, गंभीर बीमारी से जूझ रहें थे रॉबर्ट ट्रम्प

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के छोटे भाई रॉबर्ट ट्रंप का शनिवार रात को न्‍यूयॉर्क के एक हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह 71 साल के थे। रॉबर्ट भी डोनाल्‍ड ट्रंप की तरह से पेशे से बिजनसमैन थे।

 

the india rise news us president trump;s younger brother robert trump died at 71


->>बीमारी की जानकारी अभी नहीं आई सामने

रॉबर्ट किस बीमारी से पीड़ित थे इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। उनको जून में गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रंप न्यू जर्सी के लिए रवाना होने से पहले अपने भाई को देखने के लिए न्यूयॉर्क जाने का फैसला किया था।

 

->>ट्रंप ने ट्वीट कर जताया शोक

व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने बताया था कि शुक्रवार को राष्ट्रपति गंभीर रूप से बीमार अपने भाई से मिलने के लिए न्यूयॉर्क सिटी अस्पताल गए थे। ट्रंप ने एक बयान में कहा, ‘मुझे बहुत भारी मन से बताना पड़ रहा है कि मेरा भाई आज रात को हमें छोड़कर चला गया है। वह सिर्फ मेरा भाई नहीं था, वह मेरा सबसे अच्छा दोस्त था। मैं उसे बहुत याद करुंगा। हम दोबारा मिलेंगे। उनकी याद हमेशा मेरे दिल में रहेगी। रॉबर्ट, आई लव यू। आपकी आत्मा को शांति मिले।

 

->>इवांका ने भी किया ट्वीट

‘ट्रंप की बेटी इवांका ने ट्विटर पर लिखा, ‘अंकल रॉबर्ट, हम आपसे प्यार करते हैं। आप हमेशा हमारे दिल और प्रार्थना में हैं।’

 

->>परिवार पर लिखी किताब के प्रकाशन रोकने से चर्चा में आए थे रॉबर्ट

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार 1948 में जन्मे रॉबर्ट ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति के चार भाई-बहनों में से एक थे, जिनमें से एक स्वर्गीय फ्रेड ट्रंप जूनियर भी हैं। बोस्टन विश्वविद्यालय से स्नातक रॉबर्ट पहली बार तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने भतीजी मैरी की ट्रंप परिवार पर लिखी किताब को प्रकाशित होने से रोकने के लिए अदालत से गुहार लगाई थी।

 

->>इसी साल की थी दोबारा शादी

रॉबर्ट ट्रंप ने अपने करियर की शुरुआत वॉल स्ट्रीट से की थी, लेकिन बाद में वह पारिवारिक व्यवसाय संभालने लगे थे। उन्होंने ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में काम किया था। इस साल की शुरुआत में, रॉबर्ट ट्रंप ने अपनी पूर्व सचिव ऐन मैरी पालन से शादी की। इससे पहले ब्लेन ट्रंप से उनकी शादी हुई थी। निधन से पहले, रॉबर्ट ट्रंप न्यूयॉर्क के मिलब्रुक में रहते थे।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: