मार्च में ही दिल्ली वासियों पर कहर बरसा रही गर्मी, जानिए अन्य राज्यों का मौसम पूर्वानुमान
मार्च का महीना खत्म होने वाला है। देश के कई हिस्सों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम के वक्त हल्का ठंड मसहूस किया जा रहा है, लेकिन दोपहर के वक्त हीट वेव का असर देखने को मिल रहा है। इसी के साथ चलिए जानते हैं देश में मौसम का हाल क्या है।
दिल्ली का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में अभी से लोग चिलचिलाती धूप से परेशान हो रहे हैं। मार्च का महीन खत्म होने वाला है और अप्रैल का महीना शुरू होने वाला है। गर्मी दस्तक दे दी है। इसी के साथ दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 21 और आधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
मध्य प्रदेश का मौसम
मध्य प्रदेश में गर्मी का असर अभी से देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री बना रहेगा।
केरल का मौसम
मौसम विभाग की माने तो केरल में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। जिससे यहां के तापमान में थोड़ी ठंडक बनी रहेगी।
हिमाचल प्रदेश का मौसम
हिमाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है। इसी के साथ यहां का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
राजस्थान का मौसम
राजस्थान में गर्मी दस्तक दे चुकी है। हीट वेव की वजह से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में गर्मी से लोग परेशान होने वाले हैं।