Trending

राजस्थान के राज्यपाल ने मुलायम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा – राजनीति के पुरोधा थे मुलायम सिंह

जयपुर : राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र(Governor Kalraj Mishra) ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुलायम सिंह यादव(Mulayam Singh Yadav) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्व. मुलायम सिंह यादव से उनका करीबी नाता रहा है और उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

ये भी पढ़े :-मुलायम सिंह यादव के निधन सीएम नीतीश ने जताया शोक, 10 अक्टूबर को एकदिवसीय राजकीय शोक का किया ऐलान

मिश्र ने कहा, ”मुलायम सिंह जी का एकाएक निधन का समाचार सुनकर मैं स्वयं बहुत स्तब्ध रह गया। मुलायम सिंह राजनीति के एक जबरदस्त पुरोधा थे। राजनीतिक संघर्ष के माध्यम से और अपने सैंद्धांतिक पक्ष को मजबूत रखते हुए जो लोग भी आगे बढ़े हैं उनमें मुलायम का स्थान हमेशा प्रथम रहेगा। उन्होंने कहा, मुलायम सिंह राजनीतिक क्षेत्र में संबंधों को बहुत तवज्जो देते थे। हर समुदाय से उनका जुड़ाव था। मुलायम सिंह का जिनसे भी जुड़ाव होता था उनके किसी भी कार्य के लिये वह हर मुमकिन प्रयास करते थे। उन्होंने कहा, मेरा व्यक्तिगत तौर पर मुलायम सिंह से अत्यधिक जुड़ाव था। कई बार ऐसी घटनाएं हुईं जिसमें मेरी दृष्टि में मुलायम सिंह ने अच्छा योगदान किया।”

ये भी पढ़े :- जानिए आखिर क्यों मुलायम सिंह यादव को  ‘लिटिल नेपोलियन’ कहते थे पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह ?

उन्होंने कहा, ”अब हमारे बीच में वह (मुलायम सिंह यादव) नहीं हैं, यह जानकर ही मन को अत्यधिक पीड़ा हो रही है। भगवान से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके निधन से पूरे परिवार पर जो दुख का पहाड़ टूटा है, उसको सहन करने की शक्ति प्रदान करे। कलराज मिश्र ने कहा कि अब हमारे बीच में वह (मुलायम सिंह यादव) नहीं हैं, यह जानकर ही मन को अत्यधिक पीड़ा हो रही है। भगवान से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके निधन से पूरे परिवार पर जो दुख का पहाड़ टूटा है, उसको सहन करने की शक्ति प्रदान करे।”

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: