Delhi

तीस हजारी कोर्ट के चेम्बर में मिला एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्य का शव, जानिए क्या है मौत की वजह?

दिल्ली। गुरुवार को तीस हजारी कोर्ट में सुबह उस वक्त अफरा तफरी मच गई। जब चेम्बर में शव मिला है। चेम्बर में मिली शव की पहचान बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया के एक अस्थायी सदस्य मनोज के तौर पर की गई है।

 

पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, चेम्बर में मिले शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि शव के शरीर के ऊपर किसी भी तरह के चोट के निशान नही पाए गए है। बताया जा रहा है कि मृतक मनोज शराब पीने का आदी था और टीबी का मरीज भी था। चेम्बर के पास के कूड़े दान में खून की उल्टी भी पाई गयी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

पुलिस ने बताया कि,  मनोज बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया का अस्थायी सदस्य था और वो अक्सर रात में चैंबर में रुक जाता था। आगे जांच चल रही है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: