
TrendingUttar Pradesh
छठ पूजा: घाटों पर तैयारियां पूरी, नहाय-खाय के साथ शुरु हुआ महापर्व
व्रती महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पुत्र और पति के दीर्घायु की कामना छठी मईया से करेंगी।
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा(chhat puja) की शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरुआत हो गई है। ये पर्व चार दिनों तक चलता है। महापर्व को लेकर घाटों पर तैयारियां कर ली गई हैं। बाजारों में खरीदारी करने वालों की भीड़ दिखाई दे रही है। व्रती महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पुत्र और पति के दीर्घायु की कामना छठी मईया से करेंगी।
जिले नें छठ पूजा धूमधाम से मनाई जाती है। इसके लिए श्रद्धालु एक साल का इंतजार करते हैं। इस बार छठ पूजा रविवार को है। रविवार को महिलाएं व्रत रखकर ढलते सूर्य को नदी और तालाबों में खड़े अर्घ्य देंगी। इसके बाद सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण करेंगी।