Delhi

दिल्ली में तापमान बढ़ने की संभावना, बारिश को लेकर इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। उत्त भारत में पश्चमी विक्षोभ होने के कारण कई राज्यों में बारिश होने की आसार है। तो चलिए जानते हैं आज के मौसम का हाल।

 

दिल्ली का मौसम

 

देश की राजधानी दिल्ली के मौसम में बदलाव लगातार जारी है। सुबह और शाम हवाओं के कारण हल्की ठंड लग रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और साथ ही बूंदाबांदी की भी संभावना है। इसी के साथ तापमान यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री बना रहेगा।

 

राजस्थान का मौसम

 

राजस्थान के मौसम में मौसम में आज बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 7 से 9 मार्च में यहां के आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश की संभावना है।  इसी के साथ यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री  और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

 

पंजाब का मौसम

 

मौसम विभाग की माने तो पंजाब में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की आसारा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज भी यहां बादल छाए रहेंगे। वहीं 7 मार्च और 8 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है। इसी के साथ यहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

 

जम्मू-कश्मीर का मौसम

 

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में बारिश होगी। वहीं कश्मीर के श्रीनगर में आज अधिकतम तापमान 3 और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि जम्मू में आज अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

 

उत्तराखंड का मौसम

 

मौसम विभाग की माने तो उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में भी आज बादल छाए रहेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं राज्य में धूप भी नहीं निकलते दिखेगी। इसी के साथ यहां के अधिकतर हिस्सों में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: