
IndiaIndia - World
जहांगीरपुरी हिंसा : भाजपा सांसद हंस राज कहा – “हर धर्म में कुछ बुरे लोग…”
देश की राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती के दिन शोभायात्रा पर हुई पथराव के बाद सुरक्षाबल अलर्ट हो गया है।
अबतक पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच भाजपा सांसद हंस राज ने आज (रविवार) को कहा कि, सभी धर्म में कुछ बुरे लोग होते हैं, वे ही इस प्रकार की घटनाओं के लिए जिम्मेदार होते हैं।
इतना ही नहीं इस घटना के पीछे कुछ विदेशी ताकतें हो सकती हैं जो भारत को कमजोर करना चाहती हैं। मैं सभी से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूं।