Delhi

दिल्ली में ताज मौसम बिगड़ने की संभावना, जानिए राजधानी का पूर्वानुमान

अभी भी देश के कई राज्यों में सर्दी बरकरार है और कई राज्यों के लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। धूल खिलने से लोगों को राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में सुबह के समय आज और कल तेज हवाएं चलेंगी जिससे लोगों को एक बार फिर से ठंड का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दक्षिण और उत्तर- पूर्व के कई राज्यों में बारिश के भी आसार हैं। तो चलिए जानते हैं आज के मौसम का हाल।

 

इन राज्यों में बारिश होगी बारिश 

 

मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप पर अगले दो दिनों के दौरान तेज बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 20 से लेकर 22 तारीख तक और असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, असम, त्रिपुरा और मिजोरम में 20 और 21 फरवरी तक  बारिश की संभावना है। जबकि पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा व चंडीगढ़ में अलग-अलग जगहों पर भी थोड़ी बहुत बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22 फरवरी को पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ यानी पश्चिम विक्षोभ आने की उम्मीद है। जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और तटीय तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है।

 

यूपी के  मौसम का हाल 

 

वैसे तो उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ है और धूप खिल रही है। लेकिन मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि इस बार प्रदेश में गर्मी जल्दी नहीं आने वाली है। मार्च के महीने में होली के आस- पास जमकर बारिश की संभावना भी है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: