
जमशेदपुर में हुई फिल्मी स्टाइल की वारदात
बची हुई गलियों का फायदा उठा, आरोपी मौके से फरार
झारखंड के जमशेदपुर में हुई फिल्मी स्टाइल की वारदात। यहां इलाके में दबदबे और गांजा कारोबार के चलते दो गुटों में अधाधुंध फायरिंग हुई, जिसमें विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बबलू सिंह को पांच गोलियां लगी हैं। जानकारी के मुताबिक, बबलू सिंह को पैर में चार व पीठ में एक गोली लगी है। घटना के बाद उसका उपचार टीएमएच अस्पताल में चल रहा है।
यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/young-man-came-out-to-sell-kidney-by-putting-up-posters-in-patna/
वह मौजूद कुछ लोगो का कहना है कि बागबेड़ा-कीताडीह जाने वाली मुख्य सड़क पर दिनदहाड़े यह वारदात हुई। सुबह करीब 10:35 मिनट बजे बबलू सिंह व दूसरे गुट के गुप्तेश्वर गिरी के बीच टकराव हुआ और अचानक से 10 से 12 राउंड गोलियां चलीं। इस घटना में गिरी भी घायल हुए। बता दें कि पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी बची हुई गलियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद हुए हैं।
एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन ने बताया कि बबलू सिंह और गिरी के बीच गांजा कारोबार को लेकर विवाद था। बबलू सिंह पहले गिरी के साथी अजीत व संजीत से गांजा लेता था, लेकिन बाद में वह दूसरी जगह से गांजा लेकर बेचने लगा था। इसी बात को लेकर अजीत व संजीत ने बबलू सिंह को धमकी दी थी, जिसके बाद बबलू सिंह गिरी के घर जाकर उसे जान से मारने की धमकी देकर आया था। और इसी कारण अगले दिन यह हमला हुआ।
गोलीबारी में घायल गिरी घटना से करीब चार घंटे बाद एमजीएम अस्पताल पहुंचा। उसको कंधे व पैर में गोली लगी थी।उसका कहना है कि पहली गोली बबलू सिंह की ओर से चलाई गई, जिसके बाद उसने अपनी सुरक्षा में गोली चलाई। वहीं बबलू सिंह ने अजीत, संजीत, दीपक, लेधा, शाहरुख व अन्य पर आरोप लगाया है।