
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को 10 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इस लिस्ट में बस्ती, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया और चंदौली से प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है।
जौनपुर के रॉबिनहुड को टिकट नहीं
उधर, जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट पर सबकी नजर है और उसका कारण हैं बाहुबली नेता धनंजय सिंह। धनंजय सिंह के सियासी रसूख का अंदाजा उनके चुनाव लड़ने के तरीके से पता चलता है। 2020 के विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने बतौर निर्दल प्रत्याशी सपा को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, पांच हजार वोट के अंतर से धनंजय सिंह चुनाव हार गए थे।
कयास लगाए जा रहे थे कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वो भाजपा के गठबंधन दल से चुनाव में दावेदारी कर सकते हैं, लेकिन बीजेपी ने मल्हनी विधानसभा से केपी सिंह को टिकट दे दिया है। इसके साथ ही धनंजय सिंह के भाजपा या उसके गठबंधन दल से आने के कयास पर विराम लग गया है।