
बिग बॉस फेम अफ़साना खान ने बॉयफ्रेंड साज शर्मा संग रचाई शादी
पंजाबी सिंगर और बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट अफसाना खान का शादी की बंधन में बंध गई हैं। जी हां अपने सही सुना है। अफसाना खान का शादी करने का सपना पूरा हो गया है।अफसाना ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड साज शर्मा के संग शादी रचायी हैं
बता दें 19 फरवरी को अफसाना ने साज शर्मा संग धमाकेदार तरीके से ग्रैंड वेडिंग की। इनकी शादी में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई लोगों शामिल हुए। वहीं अफसाना ने अपने वेडिंग लुक में अपने पार्टनर साज शर्मा संग कई सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं।इनकी जोड़ी फैन्स को काफी पसंद आ रहे हैं और उन्हें नए सफर के लिए बधाईयां भी मिल रही है।
अफसाना का वेडिंग लुक बेहद अलग है। अफसाना ने अपनी शादी में लाइट ऑरेंज कलर का लहंगा चोली पहना है, वैसे अफसाना ने अपनी शादी में दो अलग लहंगे पहने हैं। दोनों ही लहंगों में अफसाना काफी खूबसूरत को और भी ज्यादा बढा दिया है। ऑरेंज कलर के लहंगा चोली पर हैवी गोल्डन एम्ब्रॉयडरी कैरी किया है इसके साथ ही उन्होंने चोकर स्टाइल नेकलेस, हैवी मांग टीका, झमके और नथनी के साथ अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट किया है।