
मेक्सिको में हुआ बड़ा हादसा इतने लोगों की मौत
दक्षिणी लैटिन अमेरिकी देश मेक्सिको में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई है। अल जज़ीरा के अनुसार, दक्षिणी मैक्सिकन प्रांत चियापास से यात्रा कर रहा एक ट्रक एक मोड़ पर पलट गया, जिससे दुर्घटना हुई। ट्रक में सौ से अधिक लोग सवार थे, जिनमें से अधिकांश मध्य अमेरिकी देशों के अप्रवासी थे। अधिकारियों के मुताबिक हादसे में अब तक 53 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 58 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
घायलों को स्थानीय प्रशासन ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है और उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि मध्य अमेरिकी देशों की गरीबी और हिंसा से भरे माहौल से बाहर निकलने के लिए प्रवासी मेक्सिको के रास्ते अमेरिकी सीमा तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। लगभग 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। यानी गाड़ी में कम से कम 107 लोग सवार थे।
पीड़ित मध्य अमेरिका के अप्रवासी प्रतीत होते हैं, हालांकि उनकी राष्ट्रीयता की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। चियापास राज्य नागरिक सुरक्षा कार्यालय के प्रमुख लुइस मैनुअल मोरेनो ने कहा कि बचे कुछ लोगों ने कहा कि वे पड़ोसी ग्वाटेमाला से थे। हाल के महीनों में, मैक्सिकन अधिकारी अप्रवासियों के बड़े समूहों को यू.एस. सीमा पार करने की अनुमति दे रहे हैं। लेकिन गुप्त और अवैध विदेशी तस्करी का सिलसिला जारी है।