
तालिबान के जश्न में मारे गए 17 लोग और 41 लोग घायल, जीत की मना रहे थे खुशियां
आखिरकार तालिबान के लड़ाकों ने पंजशीर घाटी पर कब्जा कर लिया है। काबुल में भारी जश्न की गोलियों की आवाज सुनी गई। इस जश्न में चली गोलियों के कारण 17 लोग मारे गए हैं, जबकि 41 लोग घायल हुए हैं। इसकी जानकारी टोलो न्यूज ने ट्वीट कर दी है। कई दिनों से पंजशीर घाटी में तालिबान और अफगानिस्तान के राष्ट्रीय प्रतिरोध मोर्चा के बीच संघर्ष जारी था।
अफगानिस्तान की पत्रकार जियार खान ने काबुल में जश्न मनाने वाली एक वीडियो भी ट्वीट की है। खबरों के मुताबिक, शुक्रवार रात काबुल में हुई गोलीबारी में 17 लोगों की मौत हुई है, जबकि 41 लोग घायल हुए हैं। टोलो न्यूज ने ट्वीट किया है कि काबुल में आपातकालीन अस्पताल ने कहा कि कल रात शहर भर में हुई हवाई फायरिंग से मारे गए 17 लोगों के शवों और 41 घायलों को उसकी सुविधा में भेजा गया है।
मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं, लेकिन उनकी संख्या का खुलासा नहीं किया गया है। तालिबान ने दावा किया कि उन्होंने पंजशीर घाटी पर नियंत्रण कर लिया है और अफगानिस्तान के राष्ट्रीय प्रतिरोध मोर्चा (एनआरएफए) को हराया है। तालिबान के एक कमांडर ने दावा किया कि अफगानिस्तान का राष्ट्रीय प्रतिरोध मोर्चा (NRFA) हार गया है। तालिबान के एक कमांडर ने कहा कि अल्लाह की कृपा से, पूरे अफगानिस्तान पर हमारा नियंत्रण है। संकटमोचक हार गए हैं और पंजशीर अब हमारे अधीन है।
यह भी पढ़ें-