Government Policies

आत्मनिर्भर स्किल्ड एंप्लॉय मैपिंग योजना

हमारे भारत देश में बेरोजगारी हमेशा से ही एक बड़ी समस्या रही है और यह समस्या अभी भी है। भारत देश की आबादी भी बहुत ज्यादा है जिसकी वजह से हर किसी को रोजगार नहीं मिल पाता है। वहीं दूसरी ओर कोरोना वायरस के आने के बाद से और भी ज्यादा परेशानी खड़ी हो गई है क्योंकि इस महामारी ने लोगों से उनकी नौकरी को भी छीन लिया है। ऐसे कई लोग हैं जो कि रोजगार के लिए भारत देश से बाहर गए थे लेकिन महामारी की वजह से उन्हें यहां पर वापस लौट के आना पड़ गया है।

यह भी पढ़े : लॉकडाउन में सट्टेबाजी कर रहे 27 लोगों को पुलिस ने,5.38 लाख से ज्यादा की रकम बरामद

atmanirbhar Skilled Employee Mapping Scheme

अभी भारत देश में कई ऐसे लोग हैं जो कि बेरोजगार है । जो लोग अब महामारी के दौरान वापस आए हैं वह भी बेरोजगारी से जूझ रहे हैं जिसकी वजह से भारत देश में बेरोजगारी की दर भी पहले से अधिक हो गई है। इसी वजह से लोगों को रोजगार प्रदान करने के लिए भारत में सरकार ने एक और नई योजना की शुरूआत की है। इस योजना का पूरा नाम आत्मनिर्भर स्किल्ड एंप्लॉयर मैपिंग योजना ( Atmnirbhar Skilled Employer Mapping Yojana) है। आज हम आपको सरकार की इसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : लॉकडाउन में सट्टेबाजी कर रहे 27 लोगों को पुलिस ने,5.38 लाख से ज्यादा की रकम बरामद

क्या है योजना ?

कोरोनावायरस महामारी के संक्रमण के चलते पूरे देश में प्रधानमंत्री जी द्वारा 24 मार्च को लॉक डाउन कर दिया गया था जिस के कारण देश के बहुत से नागरिक बेरोजगार हो गए। जो लोग बाहर काम करते थे उन्हें अपने राज्य वापस लौट कर आना पड़ा।ऐसे में जब लॉकडाउन के पश्चात कंपनियां ओपन हुई तो उन्हें लेबर शॉर्टेज की समस्या का भी सामना करना पड़ा। वही इस बात से हर कोई अवगत है कि भारत देश में महामारी के बाद जीडीपी यानी कि सकल घरेलू उत्पाद -23.9 तक गिर गई थी। इस बात से यह साफ होता है कि भारत में बेरोजगारी की स्थिति भी कितनी खराब है। इसलिए सरकार द्वारा असीम पोर्टल (ASEEM Portal) की शुरूआत की गई।

जैसे कोई जॉब पोर्टल होता है उसी प्रकार से असीम पोर्टल भी काम करता है। यहां पर लोग नौकरी भी ढूंढ सकते हैं और कंपनी भी रजिस्टर कर सकते है काम करने वालों को ढूंढने के लिए। यह असीम पोर्टल केंद्र सरकार द्वारा लांच किया गया है जिसका पूरा नाम आत्मनिर्भर स्किल्ड एंप्लॉय एंपलॉय मैपिंग है। असीम पोर्टल (ASEEM Portal) का फायदा खासतौर पढ़ उन लोगों को बहुत ज्यादा होने वाला है जो बेरोजगार है तथा जिन लोगों को नौकरियों की जरूरत है।

यह भी पढ़े : लॉकडाउन में सट्टेबाजी कर रहे 27 लोगों को पुलिस ने,5.38 लाख से ज्यादा की रकम बरामद

असीम पोर्टल की सहायता से कर्मचारी अपने लिए नौकरियों को ढूंढ सकते हैं और जो लोग नियोक्ता हैं वो अपनी कंपनियों के लिए कर्मचारी को ढूंढ सकते हैं। इस प्रकार से नियोक्ताओं को कर्मचारी मिलेंगे और कर्मचारी को उनका काम प्राप्त होगा। इससे इन दोनों लोगों को काफी ज्यादा फायदा होगा और रोजगार के अवसर भी पैदा होने लगेंगे जिससे देश की उन्नति होगी ।

क्या हैं योजना के उद्देश्य और लाभ?

भारत सरकार ने इस योजना को भारतीयों के लिए बहुत ही सोच समझकर बनाया है जिससे कि सभी को फायदा होगा।सरकार द्वारा शुरू किए गए इस योजना के कुछ मुख्य उद्देश्य और लाभ इस प्रकार हैं–

1.असीम पोर्टल के इस्तेमाल से नियोक्ता और कर्मचारी को एकजुट करना है।

2.यह पोर्टल एक ऐसा प्लेटफार्म है जो कि एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज का काम करेगा। यानी कि इसकी मदद से लोगों को रोजगार मिलेगा और वे रोजगार का सृजन भी कर सकेंगे।

  1. यहां पर कुशल कर्मचारी ऑनलाइन आवेदन करके अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं और यही नहीं बल्कि इस पोर्टल पर नियोक्ता भी अपनी कंपनी का प्रोफाइल बना सकता है।
  2. असीम पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी को यहां पर काम ढूंढने में आसानी हो जाएगी और सभी कर्मचारियों को इधर उधर काम ढूंढने की आवश्यकता भी नहीं होगी।
  3. अगर कोई कंपनी भी इस पोर्टल पर रजिस्टर है तब उसे कामगार यानी कि कर्मचारी ढूंढने में भी काफी ज्यादा मदद मिलेगी।
  4. लोगों को इसके लिए रजिस्टर करने के लिए इधर उधर जाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इसका खुदका एक पोर्टल है जिस पर लोग आराम से ऑनलाइन मोड के माध्यम से यहां पर रजिस्टर कर सकते हैं।
  5. इस पोर्टल का सबसे बड़ा लाभ यह है कि देश में बेरोजगारी में कमी आएगी और साथ ही साथ लोगों को नौकरी मिलने की वजह से वह आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
  6. इसी के साथ भारत देश में जीडीपी यानी कि सकल घरेलू उत्पाद में भी बढ़ोतरी होगी जिससे देश की उन्नति भी होगी।

क्या हैं योजना की विशेषताएं?

सरकार के द्वारा बनाई गई यह योजना एक बहुत ही महत्वकांक्षी योजना है जिस की कुछ मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

1.इस पोर्टल के द्वारा कर्मचारी अपनी स्किल के अनुसार रोजगार पा सकते हैं और साथ ही कारोबारी इस पोर्टल के द्वारा अपनी जरूरत के हिसाब से लेबर फोर्स में आई कमी को पूरा कर सकते हैं।

  1. इस पोर्टल पर अब तक 20 लाख से अधिक लोगों द्वारा पंजीकरण कर दिया गया है।

3.असीम पोर्टल (ASEEM Portal) ऑनलाइन के द्वारा कंपनी मालिकों को यह जानकारी मिल पाएगी कि उनके आसपास कितनी श्रम शक्ति यानी कि कर्मचारी मौजूद है।

  1. इस इस पोर्टल की मदद से मजदूरों को यह जानकारी भी प्राप्त होगी कि उनके आसपास कितने रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं जिसकी मदद से हो सकुशल रोजगार ढूंढ सकते हैं।

5.इस पोर्टल पर 37 अलग अलग सेक्टर के कुशल श्रमिकों को रोजगार प्रदान किया जाएगा।

  1. इस पोर्टल की मदद से काम ढूंढने वाले कर्मचारी सिर्फ अपने राज्य में ही रोजगार ढूंढ सकते हैं।

7.इस पोर्टल को नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने बैंगलुरु की एक कंपनी बेटर प्लेस के साथ मिलकर शुरू किया है।

8.इस पोर्टल का ऐप भी उपलब्ध है।यह पोर्टल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा कार्य करता है।

9.अगर कंपनी पंजीकरण करना चाहती है उसे सरकार द्वारा रजिस्टर्ड होना आवश्यक है और उनके पास उसका प्रमाण भी होना चाहिए।

10.जो भी कंपनी इसके माध्यम से श्रमिकों को कार्य देंगी, उन्हें श्रमिकों को न्यूनतम सैलरी देना जरूरी है।

यह भी पढ़े : लॉकडाउन में सट्टेबाजी कर रहे 27 लोगों को पुलिस ने,5.38 लाख से ज्यादा की रकम बरामद

कैसे करे आवेदन?

अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए सबसे पहले अपना पंजीयन करवाना होगा। इसके लिए सबसे पहले आपको कुछ मुख्य दस्तावेजों और चीजों की आवश्यकता होगी:

ईमेल आईडी
मोबाइल नंबर
पहचान पत्र
आधार कार्ड

अगर आप काम ढूंढ रहे हैं यानी कि कर्मचारी हैं तो फिर इसमें पंजीकरण करवाने के लिए आप को:

–सबसे पहले आपको असीम पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।

–इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का पेज खुल जाएगा।इसके मेन होम पेज में आपको फॉर कैंडिडेट का लिंक ढूंढना है।

– फॉर कैंडिडेट के लिंक पर आपको क्लिक करना है जिसके बाद आपके सामने गूगल प्ले स्टोर खुलेगा।

–गूगल प्ले स्टोर में जाकर आपको असीम बेटर प्लेस का मोबाइल एप्लीकेशन मिलेगा जिसे आप को डाउनलोड कर लेना है।

–एप्लीकेशन के खुलने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा जिसके बाद आपको जानकारी मिलती रहेगी।

अगर आप नियोक्ता है तो आप भी असीम पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जिसकी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है:

1.सर्वप्रथम आपको असीम पोर्टल (ASEEM Portal) की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।

2.अब आपके सामने वेबसाइट का पेज खुल जाएगा लेकिन इस बार आपको फॉर एम्प्लायर का लिंक ढूंढना है।

  1. फॉर एम्प्लायर के लिंक पर आपको क्लिक कर देना है जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा।

4.यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिलेगा जिसपर आपको रजिस्टर नाउ के बटन पर क्लिक कर देना है।

5.रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारियों कुछ सही सही भरने के बाद आपको रजिस्टर ऑप्शन पर क्लिक करना है।

इस प्रकार से आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाएगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: