
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा चुनाव अपने सिंबल नहीं बल्कि समाजवादी के चुनाव निशान पर लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके टिकटों का फैसला अखिलेश यादव पर छोड़ दिया है अब हमने उनको अपना नेता मान लिया है। और जो कैंडिडेट जीतने वाला होगा उनको वहीं से टिकट दिया जाएगा।
इतना ही नहीं वहीं उन्होंने अपने परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव को नसीहत देते हुए कहा कि पहले पार्टी के लिए काम करें फिर पार्टी से कोई उम्मीद करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी में ही उनको रहना चाहिए। आपको बता दें कि सोशल मीडिया न्यूज़ चैनलों में लगातार अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने को लेकर खबरें चल रही है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश का सियासी बाजार एक बार फिर गर्म हो गया है। जबकि साल 2017 विधानसभा चुनाव में अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ा था वही मोदी लहर मेवा भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी से चुनाव हार गई थी। इतना ही नहीं वह कई बार अपने साक्षात्कार में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करती भी दिखाई दी है। वही उत्तर प्रदेश के कुछ राजनीति के जानकार भारतीय जनता पार्टी की यादव कुनबे में सेंध मान रहे हैं।