India Rise Special

बिहार वासियों को गर्मी से राहत नहीं, प्रदेश 32 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

पटना। मानसून न आने की वजह से बिहार के लोगों को गर्मी ने हालत खराब कर रखी है। ऐसे में पटना के साथ छह जिलों में राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है. मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, ”प्रदेश के छह को छोड़ 32 जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। छह जिलों (बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल) का तापमान 42-44 डिग्री के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।”

ये भी पढ़े :- चंपारण से सामने आया दिल दहला देने वाला मामला, बेटे ने पिता की कुदाल से की हत्या

बीते 24 घंटों में मधुबनी, सुपौल, कटिहार, अररिया, किशनगंज आदि जिलों में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ मध्यम स्तर की बारिश होगी। मौसम विभाग द्वारा इन सभी जिलों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। दक्षिण बिहार के अधिसंख्य जिलों में उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। शुक्रवार को रोहतास 44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं, पटना का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 39.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र वैज्ञानिकों ने बताया है कि, ‘प्रदेश के उत्तरी भाग में पुरवा तो पटना समेत दक्षिणी भागों में पछुआ की स्थिति बनी हुई है। पूर्वी-पश्चिमी ट्रफ-रेखा बिहार एवं बंगाल होते हुए गुजर रही है। इसके प्रभाव से कहीं वर्षा तो कहीं उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना है। मौसम विज्ञानी की मानें तो पटना समेत प्रदेश के दक्षिणी भाग के कुछ जिलों में तापमान व आद्र्रता में वृद्धि होने के साथ उमस भरी गर्मी का वातावरण बना है।’

ये भी पढ़े :- लखनऊ: IAS अफसर रामविलास यादव पर शिकंजा, कई ठिकानों पर विजलेंस की रेड

इन जिलों में हुई बारिश

स्थान- बारिश

सुपौल के भीमनगर-42.8

अररिया के नरपतगंज-26

मधुबनी के जयनगर-13.4

मधेपुरा -6.4

फारबिसगंज -6.2

किशनगंज के तैयबपुर -6.0

(बारिश मिमी में)

स्थान – तापमान

रोहतास – 44.2

औरंगाबाद – 43.9

पटना – 39.0

नालंदा – 39.8

नवादा – 42.2

जमुई – 41.7

बांका – 40.2

मुजफ्फरपुर – 32.8

सिवान – 39.0

भागलपुर – 37.5

कटिहार – 32.9

बेगूसराय – 35.4

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: