PoliticsTrending

बसपा को झटका ! बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नकुल दुबे कांग्रेस में शामिल

कुछ दिनों पहले नकुल दुबे ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी।

दिल्ली/लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नकुल दुबे ने गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गए। नकुल दुबे यूपी की सियासत में ब्राह्मण चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं, जिसके सहारे बसपा सुप्रीमो मायावती वर्ष 2007 में ब्राह्मण-दलित गठजोड़ के चलते सत्ता में काबिज हुई थीं। पेशे से अधिवक्ता नकुल दुबे की उत्तरप्रदेश के प्रबुद्ध जनों के बीच गहरी पैठ है।

बिहार के बेगूसराय में एक कार्यक्रम में टूटा मंच , बाल – बाल बचे उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद

पार्टी के सूत्रों के अनुसार, कुछ दिनों पहले नकुल दुबे ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी। इसके बाद आज नकुल दुबे ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के प्रमुख चेहरे के तौर पर जाने जाने वाले नकुल दुबे ने भाईचारा कमेटियों का संयोजन कर मायावती को सत्ता दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। नकुल दुबे के बाद बहुत जल्द यूपी की सियासत के कई अहम नाम कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं।

UP Budget 2022-23: बजट में चिकित्‍सा के क्षेत्र में योगी के पिटारे में क्‍या-क्‍या…..

कई बड़े नेता कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि सपा और बसपा के कई बड़े नेता जल्द ही कांग्रेस के झंडे के नीचे नजर आएंगे। सियासी गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीधी टक्कर अब कांग्रेस से है, इसलिए कई दिग्गज अब हाथ का साथ थामने के लिए तैयार हैं।    

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: