
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आंतकवादियों सम्बन्ध रखने वाले कर्मचारियों को किया बर्खास्त
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आतंकियों से संबंध रखने और अंडरग्राउंड वर्कर के तौर पर काम करने के आरोप में अपने छह कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। स्टाफ में जफर हुसैन भट्ट और अनंतनाग के शिक्षक हामिद वानी शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें अंदर के लोगों का सपोर्ट मिलता है।
घाटी में आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए सुरक्षा बल खुफिया अभियान चला रहे हैं। इस बीच, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एक बड़े ऑपरेशन में अपने ही छह कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इन लोगों पर आतंकियों से संबंध होने का आरोप है।
Jammu and Kashmir Govt sacked six of its employees for having terror links and working as overground workers pic.twitter.com/ijxaSXowKT
— ANI (@ANI) September 22, 2021
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हामिद वानी बर्खास्त किए गए छह कर्मचारियों में से एक है, जो इस समय आतंकी संगठन अल्लाह टाइगर के जिला कमांडर के तौर पर कार्यरत है। इसके बाद वे सरकारी सेवा में आ गए।