
लखनऊ: 40 साल में ये पहली बार है। जब यूपी विधान परिषद में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है। ये रिकॉर्ड भाजपा के नाम दर्ज हो गया है। इसके पहले 1982 में कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत था। यूपी विधान परिषद में 100 सीटें हैं। इनमें से 36 सीटों के लिए चुनाव हुए। नौ सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल की थी। जिन 27 सीटों पर मतदान हुआ। उनमें से 24 पर भाजपा को जीत मिली है। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीत गए। विधान परिषद में बहुमत का आंकड़ा 51 का है। अब भाजपा के 67 एमएलसी हो चुके हैं। यानी बहुमत के आंकड़े से भी 16 ज्यादा हैं।
अब कैसी होगी विधान परिषद की तस्वीर?
नतीजे आने के बाद विधान परिषद में भाजपा के 67 सदस्य हो जाएंगे। समाजवादी पार्टी के 17, बसपा के चार, कांग्रेस के एक, अपना दल(सोनेलाल)के एक सदस्य हैं। इसके अलावा दो शिक्षक एमएलसी, पांच निर्दलीय और एक निषाद पार्टी के सदस्य हैं। दो सीटें खाली हैं।
——————————
इन सीटों पर मिली भाजपा को जीत दर्ज की जीत
सीट प्रत्याशी (पार्टी)
मुरादाबाद-बिजनौर सतपाल सैनी (भाजपा)
रामपुर-बरेली महाराज सिंह (भाजपा)
पीलीभीत-शाहजहांपुर डॉ.सुधीर गुप्ता (भाजपा)
सीतापुर पवन सिंह (भाजपा)
लखनऊ-उन्नाव रामचंद्र प्रधान (भाजपा)
रायबरेली दिनेश प्रताप सिंह (भाजपा)
प्रतापगढ़ अक्षय प्रताप सिंह (निर्दलीय)
सुल्तानपुर-अमेठी शैलेंद्र प्रताप सिंह (भाजपा)
बाराबंकी अंगद सिंह (भाजपा)
बहराइच प्रज्ञा त्रिपाठी (भाजपा)
आजमगढ़-मऊ विक्रांत सिंह रिशु (निर्दलीय)
गाजीपुर विशाल सिंह (भाजपा)
जौनपुर बृजेश सिंह प्रिंसू (भाजपा)
वाराणसी अन्नपूर्णा (निर्दलीय)
इलाहाबाद-कौशांबी डॉ. केपी श्रीवास्तव (भाजपा)
झांसी-जालौन-ललितपुर रमा निरंजन (भाजपा)
कानपुर-फतेहपुर अविनाश सिंह (भाजपा)
इटावा-फर्रुखाबाद प्रांशुदत्त द्विवेदी (भाजपा)
आगरा-फिरोजाबाद विजय शिवहरे (भाजपा)
मेरठ-गाजियाबाद धर्मेंद्र भारद्वाज (भाजपा)
मुजफ्फरनगर-सहारनपुर वंदना वर्मा (भाजपा)
गोंडा-बलरामपुर अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह (भाजपा)
फैजाबाद हरिओम पांडेय (भाजपा)
बस्ती-सिद्धार्थनगर सुभाष यदुवंश (भाजपा)
गोरखपुर-महाराजगंज सीपी चंद (भाजपा)
देवरिया-कुशीनगर डॉ रतन पाल सिंह (भाजपा)
बलिया रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ (भाजपा)