
कुल्लू बाढ़ : बिजनेस पार्टनर को बचाने के बाद खुद सैलाब में बही विनिता
हिमाचल प्रदेश : अपने लिए तो सब जीते है। बहुत कम लोग देखने को मिलते है जो दूसरों के लिए कुछ करे। ऐसा ही कुछ देखने को मिला मणिकर्ण, कुल्लू में। अपने बिजनेस पार्टनर को बचाने के लिए 25 वर्षीय विनीता ने खुद की जान की बाजी लगा दी।
बादल फटने के कारण ब्रह्मगंगा नदी उफान में थी। सैलाब कसोल हाइड रिजॉर्ट नामक कैंपिंग साइट की तरफ आने लगा। अचानक उस जगह पानी भरता देख ग़ाज़ियाबाद निवासी विनिता बिजनेस पार्टनर अर्जुन फारसवाल को बचाने के लिए भागी।उसने अर्जुन को बचा भी लिया।
अर्जुन को बस हल्की फुल्की चोट आई है । पर इस कोशिश में विनीता खुद उस सैलाब में बह गई।विनीता इस रिसॉर्ट में प्रबंधक का काम कर रही थी। उसको अगले ही दिन दिल्ली के लिए निकलना था।
उसके बदले दूसरे लोगो की शिफ्ट लगनी थी। पर शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था। घर लौटने से पहले ही वो काल के मुंह में समा गई। लेकिन जाते जाते एक ज़िन्दगी बचा गई।
अर्जुन अभी कुल्लू अस्पताल में भर्ती है। घटना की जानकारी के बाद से ही वो किसी भी प्रकार का बयान देने में असमर्थ हैं।
बतया जा रहा है कि विनिता ने पर्यटन व्यवसाय का कोर्स किया हुआ था। हादसे की जानकारी मिलते ही उसके घर ग़ाज़ियाबाद में कोहराम मचा हुआ है। घर की बेटी का इस तरह से चले जाने पर किसी को यकीन नही हो रहा।
घर पर सभी को अपनी बेटी के घर आने का इंतेज़ार था उसके बदले उन्हें उसकी मौत की खबर मिली। हर कोई सदमे में है।
पूरे हिमाचल में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। इसी बाढ़ में ब्रह्मगंगा में मां–बेटा भी बह गए थे। कुछ लोग लापता बताए जा रहे है।जिनकी तलाश अभी भी जारी है। 8 लोगो की मौत और 7 लोगों के लापता होने की सूचना है।
मौसम विभाग की माने तो अभी राहत मिलने की कोई संभावना नही है। प्रदेश के कई जिलों में 30 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़े :- यौन उत्पीड़न निवारण समितियों का गठन न होने पर महिला आयोग ने जताई नाराज़गी