
बरेली: उत्तर प्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व अपनी सियासी जमीन खोज रही कांग्रेस पार्टी ने आज बरेली के श्यामगंज स्थिति जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व महापौर सुप्रिया के साथ यूपी कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता केबी. त्रिपाठी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र जारी करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बरेली की पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि महिलाओं को अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए महिलाओं की शक्ति के बारे में प्रियंका गांधी बेहतर समझते हैं इसलिए उन्होंने कहा महिलाएं करुणा, साहस एवं आशा की प्रतीक हैं। इसलिए प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है उनके लिए कैसा हुआ तरुण बनाया जाए जिसमें उनकी अभिव्यक्ति को बंधन मुक्त और उन्हें असीमित अधिकार मिल सके। जिसके लिए प्रियंका गांधी ने आगामी विधानसभा चुनाव के टिकटों पर महिलाओं की 40% भागीदारी तथा सत्ता में भी 40 फ़ीसदी की भागीदारी के साथ राजनीति में महिलाओं की समुचित भागीदारी होनी चाहिए।
वहीं दूसरी तरफ केबी त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी ने इंदिरा गांधी के रूप मैं प्रधानमंत्री दिया वही उत्तर प्रदेश को सुचेता कृपलानी के रूप में पहली महिला मुख्यमंत्री दिया। इतना ही नहीं कांग्रेस ने देश भर में लाखों महिलाओं को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों को शासित करने का अधिकार दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशफाक सकलानी ने कहा कि प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए प्रतिज्ञा ली है इन प्रतिज्ञा को संगठन जन जन तक पहुंचा रहा है। महिलाओं की भागीदारी के लिए प्रियंका गांधी उसी लाइन में चल रही है जिसमें महिलाओं को संसद में 33 फ़ीसदी आरक्षण देने की प्रतिबद्धता जाहिर की है।