
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में युवाओं को अपनी और आकर्षित करने के लिए आज कांग्रेस पार्टी ने लखनऊ के लिए 8 सूत्री भर्ती विधान घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया।
बता दें कि दिल्ली के पार्टी कार्यालय में घोषणा पत्र जारी करने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि हम आप को कैसे और किस प्रकार के रोजगार दिलाएंगे यह सब हमने इस मेनिफेस्टो में शामिल किया है। राहुल गांधी ने कहा कि यह भर्ती विधान घोषणा पत्र जारी करने के लिए हमने युवा से बात की है और उनसे विचार करने के बाद ही यह घोषणा पत्र बना है। भक्ति विधान घोषणा पत्र बनाने से पहले पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्तर प्रदेश में युवाओं से बात की और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा इन्हीं चर्चाओं में से यह भर्ती विधान निकला है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि पार्टी के युवा से बात की है और उनकी आकांक्षाओं को इसमें डाला है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गिरते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि जहां प्रधानमंत्री मोदी ने देश के युवाओं को चलाना दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी वह आप जानते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज घोषणा पत्र रिलीज कर रही है या सोच है कि उत्तर प्रदेश के युवाओं के भविष्य के लिए खोखले शब्द नहीं किस तरह हम आपको रोजगार दिलाएंगे इस घोषणापत्र में वह सब शामिल है। कांग्रेस के इस भर्ती विधान घोषणा पत्र से उत्तर प्रदेश के युवाओं के उज्जवल भविष्य का खाका है।