IndiaIndia - World

लव जिहाद मामला : भिंड में नाबालिक लड़की को मुस्लिम युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

मध्य प्रदेश के भिंड में मुस्लिम युवक ने नाबालिग लड़की को हिंदू बताकर शादी का झांसा देता रहा। और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। धर्म छिपाकर लड़की के साथ गलत काम करने वाले युवक की पहचान वली मोहम्मद खान के तौर पर हुई है। हैरानी की बात ये भी है कि, आरोपी शख्स 4 बच्चों का पिता भी है।

 

 

मिस कॉल से शुरू हुआ था सिलसिला

 

 

भिंड पुलिस के मुताबिक, नाबालिक और आरोपी की पहचान मोबाइल पर मिस कॉल आने के बाद हुई। करीब 10 महीने पहले वली मोहम्मद खान उर्फ बब्लू के मोबाइल पर मिलकॉल आया जिसपर बबलू ने कॉलबैक किया। और लड़की को अपना नाम ‘निशांत कुमार’ बताया। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत और मुलाकात का दौर शुरू हो गया। लड़की का आरोप है कि, वली मोहम्मद खान ने उससे शादी का वादा किया और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

 

वोटर आईडी कार्ड से पता चला असली नाम

 

 

पुलिस ने बताया कि ‘निशांत’ बने वली मोहम्मद की पोल उस वक्त खुली जब नाबालिग को उसका वोटर आईडी कार्ड मिला। इस वोटर आईडी कार्ड में उसका नाम वली मोहम्मद खान दर्ज था। यह देखकर लड़की के पैरों तले जमीन खिसक गई। अपना धर्म छिपाकर लड़की से झूठे वादे करने वाले वली मोहम्मद के बारे में लड़की को यह भी पता चला कि वह 4 बच्चों का पिता है। इसके बाद इस नाबालिग ने उससे मिलना-जुलना छोड़ दिया।

 

 

लड़की के घर हंगामा करने के बाद पड़ोसियों ने पीटा

 

 

राज खुलने के बाद भी वली मोहम्मद खान लड़की से मिलना चाहता था। 4 मार्च को वह अचानक लड़की के घर पहुंच गया। लड़की के घरवालों ने जब उसके आने पर ऐतराज जताया तब उसने वहां हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद आस-पड़ोस के लोगों ने वली को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उस पर धार्मिक स्वतंत्रता का अधिनियम 2021, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: