Uttar Pradesh

देश को टोक्यो में मेडल दिलाने वाले खिलाड़ियों को 19 अगस्त को यूपी सरकार करेंगी सम्मानित

सीएम योगी आदित्यनाथ गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा, रजत मेडल जीतने वाले रवि कुमार दहिया, मीराबाई चानू समेत सभी पदक विजेताओं को सम्मानित कर उनके ऊपर धन वर्षा भी करेगें।

लखनऊ : टोक्यो 2020 ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले देश के खिलाड़ियों को योगी सरकार न सिर्फ सम्मानित करेगी, बल्कि उनके ऊपर धन वर्षा भी करेगी। इसके लिए राजधानी लखनऊ में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 19 अगस्त को भव्य समारोह आयोजित किया गया है।

इस समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा, रजत मेडल जीतने वाले रवि कुमार दहिया, मीराबाई चानू समेत सभी पदक विजेताओं को सम्मानित कर उनके ऊपर धन वर्षा भी करेगें।

सीएम योगी आदित्यनाथ 41 साल बाद कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम और चौथा स्थान हासिल करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को भी सम्मानित करेंगे। प्रमुख सचिव खेल कल्पना अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरप्रदेश से प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे। ACS अवनीश कुमार अवस्थी व प्रमुख सचिव खेल ने गुरुवार को तैयारियों का जायजा भी लिया।

पीले मेडल वाले को दो करोड़, सिल्वर के लिए 1.5 करोड़, कांस्य पर 1 करोड़
नीरज चोपड़ा को यूपी सरकार गोल्ड मेडल जीतने के लिए 2 करोड़ रवि कुमार दहिया को सिल्वर मेडल जीतने के लिए 1.5 करोड़ रूपये देगी। वहीं, मीराबाई चानू को भी रजत जीतने के लिए 1.5 करोड़ व बजरंग पूनिया को कांस्य मेडल के लिए और पीवी सिंधू को 1 करोड़, लवलीना को भी यूपी सरकार 1 करोड़ रुपये देगी।

टोक्यो ओलंपिक खेल में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। चौथे स्थान पर रहीं महिला हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये यूपी सरकार की तरफ से दिए जाएंगे।

पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच को 25 लाख, दस-दस लाख रुपये प्रति स्टाफ को दिया जाएगा। पहलवान दीपक पूनिया और गोल्फर अदिति अशोक को भी पचास-पचास लाख रुपये दिए जाएंगे।

हॉकी का कांस्य जीतने वाली टीम के खिलाड़ी बनारस के ललित उपाध्याय को कांस्य मेडल के लिए 1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वहीं, महिला हॉकी खिलाड़ी मेरठ की वंदना कटारिया को 75 लाख मिलेंगे।

इन प्लेयर्स को मिलेंगे 25-25 लाख
उत्तरप्रदेश के इन खिलाड़ियों को भी उत्तरप्रदेश सरकार 25-25 लाख रुपए देगी । जिसमें प्रियंका गोस्वामी , शिवपाल सिंह , सौरभ चौधरी, सीमा पूनिया व अन्नू रानी , मेराज अहमद खान, सतीश कुमार व अरविंद सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मॉल की सजावट दे रही हैं टीकाकरण का संदेश

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: