
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के संपन्न हो जाने के बाद विभिन्न चैनलों के द्वारा दिखाए गए एग्जिट पोल को लेकर समाजवादी पार्टी तथा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने एग्जिट पोलों को लेकर एक बड़ा बयान दिया।
समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक शिवपाल सिंह यादव ने कहा की गोदी मीडिया के द्वारा दिखाए जा रहे एग्जिट पोल भ्रामक है।
शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि एग्जिट पोल्स द्वारा दिखाई जा रही तस्वीर आभासी, भ्रामक और अविश्वसनीय जनता इसके पीछे की मंशा को बहुत अच्छे से समझ रही है। समाजवादी गठबंधन पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहा है प्रत्याशी व कार्यकर्ता मतगणना तक सतर्क व सक्रिय हैं निश्चय ही सफलता आपकी राह देख रही है।
एग्ज़िट पोल्स द्वारा दिखाई जा रही तस्वीर आभासी, भ्रामक और अविश्वसनीय है। जनता इसके पीछे की मंशा को बहुत अच्छे से समझ रही है।
समाजवादी गठबंधन पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहा रहा है। प्रत्याशी व कार्यकर्ता मतगणना तक सतर्क व सक्रिय रहें।
निश्चय ही सफलता आपकी राह देख रही है।— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) March 8, 2022