
उत्तराखंड में वन्य जीवों का कहर , नघान गांव में गुलदार ने बनाया महिला को निवाला
बागेश्वर/टनकपुर । उत्तराखंड में आये दिन वन्यजीवों का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बीते सोमवार को जंगल में चारा लेने गई एक महिला को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है। वही दूसरी तरह बागेश्वर में पिंडारी रोड पर तीन तेंदुओं को तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई। जिसकी वजह से लोगों में दहशत साफ देखी जा रही है। लोग वन विभाग से इलाके में पिंजरा की व्यवस्था करने की मांग कर रहे है। वहीं टनकपुर में बाघ के साथ संघर्ष में टनकपुर में एक नर तेंदुए की मौत हो गई। तेंंदुए की उम्र करीब सात वर्ष बताई जा रही है।
बीते सोमवार को एक महिला चम्पावत रेंज के रिख्वाड़ी के जंगल में चारा लेने कर लिए गयी थी, इसी दौरान तेंदुए ने महिला पर हमलाकर उसे अपना शिकार बनाया। मृत महिला की पहचान चंद्रा जोशी (26) पत्नी चूंणामणी जोशी नघान गांव के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबित, दोपहर एक बजे करीब घात लगाकर बैठे तेंदुए ने चंद्रादेवी पर हमला किया था। घटना से घबराई नंदी देवी शोर मचाते हुए घर की ओर भागी और उसने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी।