Uttar Pradesh

दिल्ली से अयोध्या के बीच चलेगी बुलेट ट्रेन, 320Km प्रतिघंटे होगी रफ्तार

कॉरपोरेशन के कार्यकारी निदेशक अनूप कुमार अग्रवाल के अनुसार अयोध्या को सीधे तौर पर देश की राजधानी दिल्ली से जोड़े जाने की योजना है। इसके लिए एरियल लिडार सर्वे हो चुका है। योजना को स्वीकृति भी मिल गई है।

अयोध्या : राम नगरी अयोध्या को विश्वस्तरीय पर्यटन शहर बनाने के क्रम में दिल्ली से सीधे अयोध्या के लिए बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी। यह बुलेट ट्रेन 320 km प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने शुक्रवार को रामनगरी आकर स्टेशन के लिए जमीन फाइनल करने के साथ फिक्स स्थान पर पत्थर भी लगा दिए।

बुलेट ट्रेन का स्टेशन लखनऊ-गोरखपुर हाईवे बाईपास पर बन रहे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र एयरपोर्ट के ठीक सामने होगा। कॉरपोरेशन ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से NOC के लिए आवेदन भी किया है। कॉरपोरेशन के कार्यकारी निदेशक अनूप कुमार अग्रवाल के अनुसार अयोध्या को सीधे तौर पर देश की राजधानी दिल्ली से जोड़े जाने की योजना है। इसके लिए एरियल लिडार सर्वे हो चुका है। योजना को स्वीकृति भी मिल गई है। NOC मिलते ही नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन अपना काम शुरू करेगा।

परियोजना में 941.5 km के लिए नई पटरी बिछाई जाएगी। यह देश की राजधानी दिल्ली से आगरा-लखनऊ-प्रयागराज होते हुए बनारस तक जाएगी। इस परियोजना में रामनगरी अयोध्या को शामिल करने के लिए लखनऊ से अयोध्या के लिए अलग से पटरी बिछाई जाएगी। लखनऊ-अयोध्या 130 km लिंक सेवा के रूप में रहेगी। इसमें दिल्ली से बनारस व दिल्ली से अयोध्या के लिए दो अलग-अलग बुलेट ट्रेन चलेंगी।

दो सौ लाख करोड़ की है परियोजना
बनारस व रामनगरी अयोध्या को हाई स्पीड रेल सेवा से जोड़ने के लिए दो सौ लाख करोड़ रुपये की आवश्यकता पड़ेगी। इसमें हाई स्पीड ट्रेन चलाने के लिए अलग से पटरियां बिछाई जाएंगी। साथ ही बड़े शहरों के ट्रैफिक को देखते हुए कुछ शहरों में भूमिगत लाइनें डाली जाएंगी । इसमें लखनऊ व आगरा शामिल हैं। इसके बाद ही देश के लोग बुलेट ट्रेन का सफर कर सकेंगे।

राजधानी दिल्ली से सीधे रामनगरी के लिए 320 km प्रति घंटा की रफ्तार से बुलेट ट्रेन चलेगी। रामनगरी अयोध्या को विश्वस्तरीय पर्यटन शहर बनाने के क्रम में केंद्र व राज्य सरकार की ओर यह महत्वपूर्ण कदम भी सामने आ गया। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने शुक्रवार को अयोध्या आकर भूमि फाइनल करने के साथ फिक्स स्थान पर अपने पत्थर भी लगा दिए।

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन के बाद होगा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, जितिन प्रसाद सहित कुछ नए चेहरे होंगे शामिल

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: