
कानपुर: सीएम योगी ने किया प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित, बोले- कानपुर औद्योगिक नगरी के साथ बन रहा स्मार्ट सिटी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 387 दशमलव 59 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी
कानपुर: प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव से पहले आज कानपुर की बीएनएसडी कॉलेज ग्राउंड के प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहरवासियों को 388 को रुपए की 272 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कानपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार कानपुर समेत प्रदेश के विकास की प्रतिबद्धता के लिए काम कर रही है।
सीएम योगी ने कहा कि कानपुर कभी उत्तर भारत के मैनचेस्टर के रूप में विख्यात था। अपने उद्योगों के लिए एक अलग पहचान रखता था जो देशभर के नौजवानों के लिए रोजगार मुहैया कराता था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से अराजकता और अव्यवस्था के चलते कानपुर इसका शिकार हो गया।
ताजी और मीठी मूली बाजार से खरीदना होता हैं क्या आपके लिए मुश्किल, तो अपनाएं ये टिप्स
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हम कान पुर की छवि बदलने के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 387 दशमलव 59 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। पालिका स्टेडियम में बने स्पोर्ट्स कंपलेक्स कारगिल पार्क में वोटिंग सम्मेद 175 करोड़ की डेढ़ सौ परिजनों का लोकार्पण किया इसके अलावा 214 करोड की 122 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।