PoliticsTrending

यूपी: कांग्रेस के गढ़ में दिखी SP-BJP में टक्कर, कांग्रेस हुई बाहर

छरावां में जहां भाजपा समर्थित अपना दल के प्रत्याशी  लक्ष्मीकांत सपा से  2812 मतों से पराजित हुए। 

रायबरेली। कांग्रेस के गढ़ में हर विधानसभा में सपा व भाजपा ही लड़ती नजर आई। कांग्रेस जिले में तीसरे व चौथे स्थान पर दिखी। जिले में सपा को 4 सीटें मिली उन सभी विधानसभाओं में भाजपा दूसरे नम्बर पर रही। बछरावां में जहां भाजपा समर्थित अपना दल के प्रत्याशी  लक्ष्मीकांत सपा से  2812 मतों से पराजित हुए।
सलोन में भी सपा के प्रत्याशी जगदीश प्रसाद ने अच्छा चुनाव लड़ा सपा की झोली में यह सीट आते आते रह गई । शायद सपा  की पूर्व विधायक आशाकिशोर की नाराजगी व उनका भाजपा में शामिल होना ही इस सीट के लिए घातक रहा और यह सीट सपा के खाते में थोडे अंतर से रह गई। यहां से भाजपा के पूर्व विधायक दलबहादुर कोरी के पुत्र अशोक कुमार के सर पर ताज बंध गया। मतवार देखा जाए तो जिले में हरचंद्रपुर विधानसभा के राहुल राजपूत 14489 मतों से जीतने वाले पहले प्रत्याशी रहे।
उन्होने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के राकेश सिंह को पराजित किया। इसके साथ ही सबसे कम उम्र के विधायक बने वह अपने पहले चुनाव में ही अपनी जीत दर्ज कर राजनीति में स्थापित होने में सफल रहे। इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेन्द्र विक्रम सिंह 16230 मतो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह दूसरे स्थान पर सदर की अदिति सिंह रहीं जिन्होने सपा के आरपी यादव को 7175 मतों से पराजित किया। यहां भी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मनीष सिंह 14854 मत मिले और पार्टी तीसरे स्थान पर रही।
उंचाहार में सपा के प्रत्याशी मनोज पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अमर पाल मौर्य को 6621 मतों से पराजित कर जिलें में तीसरे स्थान पर रहे। यहां कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे खराब रहा और 9985 मतों के साथ प्रत्याशी अतुल सिंह चौथे नम्बर पर नजर आये। उनसे बेहतर पोजीशन बसपा की अंजलि मौर्य की रही। सरेनी में 3807 मतों से सपा के देवेन्द्र प्रताप सिंह ने जीत दर्ज कर जिले में चौथे स्थान पर रहे।
उन्होने भाजपा के धीरेन्द्र बहादुर सिंह को पराजित किया यहां 42702 मत पाकर कांग्रेस की सुधा द्विवेदी तीसरे स्थान पर रही। बछरावां विधानसभा में 2812 मतों से सपा के प्रत्याशी श्याम सुन्दर ने जीत दर्ज कर राजनैतिक वनवास को तोड़ते हुए जिले में पांचवे स्थान पर रहे। उन्होने ने भाजपा समर्थित अपना दल के प्रत्याशी लक्ष्मीकांत को हराया।यहां भी कांग्रेस के सुशील पासी 56835 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: