India Rise Special

राजस्थान: भारत जोड़ो यात्रा के टैंट में आग लगाने की साजिश का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार घटना सवाई माधोपुर जिले के बामनवास विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा के टेंट कैंप की है। जहां कुछ असामाजिक

माधोपुर: राहुल गांधी की राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सवाई माधोपुर जिले में एक बड़ा मामला सामने आया है। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोगों के टेंट में कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से आग लगाने की कोशिश की गई है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सतर्कता से उनकी यह साजिश विफल हो गई लेकिन एक बारगी वहां हड़कंप मच गया। इस संबंध में सवाई माधवपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Bharat Jodo Yatra के 100 दिन पूरे होने पर जयपुर पहुंचेंगे राहुल गांधी, जानिये किन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

जानकारी के अनुसार, घटना सवाई माधोपुर जिले के बामनवास विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा के टेंट कैंप की है। जहां कुछ असामाजिक तत्वों ने टेंट में आग लगाने की साजिश रची।

ध्यान भटकाने के लिए टेंट में छोड़ा गोवंश

भारत जोड़ो यात्रा में ठंड के कर्मचारियों ने बताया कि वह लोग टेंट के सामने बनेगी और सी ब्लॉक में आग लगाने की योजना बना रहे थे वहीं आरोपियों ने ध्यान भटकाने के लिए खाना बनाए जा रहे टेंट में कुछ गोवंश छोड़ दिया।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: