PoliticsTrending

UP local Election: नगर निगम के चुनाव में पहली बार ताल ठोंकेगी BSP, NCP और AAP

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी उत्तर प्रदेश के नगर निगम के चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी।

  • नवंबर 2022 में प्रस्तावित है नगर निगम चुनाव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शहरों से ग्रास रूट की राजनीति यानी शहरी निकाय चुनाव में इस बार नए राजनीतिक दलों की एंट्री होगी। बता दें कि बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी के बाद उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी उत्तर प्रदेश के नगर निगम के चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ गठबंधन में सरकार बनाने वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अब उत्तर प्रदेश का रुख किया है। उत्तर प्रदेश नवंबर 2022 में होने वाले नगर निगम चुनाव में एनसीपी अपनी पारी का आगाज करेगी इसी के साथ पार्टी अपने संगठन का उत्तर प्रदेश में विस्तार भी करेगी। वही आज राजधानी लखनऊ के कार्यालय में हुई संघात्मक बैठक में मायावती ने नगर निगम के चुनाव को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी। वही आज संपन्न हुई बैठक में मायावती ने नगर निगम चुनाव की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं और पार्टी के पदाधिकारियों को टिप्स भी दिए।

नीति आयोग की बैठक खत्म, पीएम मोदी ने राज्यों से फसल विविधीकरण पर ध्यान देने को कहा

दूसरे दलों से आए प्रत्याशियों को भी बहन जी ने दिया मार्गदर्शन

उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित नगर निगम के चुनाव में मतदाताओं को इस बार नए पार्टियों के प्रत्याशियों का भी दर्शन होगा। बता दें कि अक्सर नगर निगम के चुनाव में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ही ताल ठोकते हैं लेकिन इस बार के चुनाव में उनको नए विरोधियों के भी दो-दो हाथ करने पड़ेंगे। बता दें कि विधानसभा चुनाव और विधान परिषद के चुनाव में हार के बाद अब समाजवादी पार्टी का फूंका ही नगर निगम के चुनाव पर है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: