TrendingUttar Pradesh

यूपी: संगठन मजबूती के लिए सक्रिय हुए अखिलेश, आज से शुरू करेंगे सदस्यता अभियान

2022 विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद लोकसभा उपचुनाव खुद की जीती हुई दोनों सीटों पर हार के बाद समाजवादी पार्टी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों में मिल रही करारी हार के बाद संगठन को मजबूत करने में सक्रिय हो गए। संगठन को मजबूत करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज से सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सदस्यता अभियान का आगाज करेंगे और प्रदेश भर में समाजवादी पार्टी के सदस्य बनाने का अभियान शुरू होगा।

समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान 2017 में चलाया गया था। वहीं प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद समाजवादी पार्टी ने सदस्यता अभियान नहीं चलाया था लेकिन एक बार फिर आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान की शुरुआत कर रही है।

आपको बता दें कि 2022 विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद लोकसभा उपचुनाव खुद की जीती हुई दोनों सीटों पर हार के बाद समाजवादी पार्टी ने पार्टी की सभी इकाइयों को भंग कर दिया संगठन मजबूती पन्ना से चिंतित है बल्कि सक्रिय होकर काम करना शुरू कर रहे हैं। इसी क्रम में अखिलेश यादव आज सदस्यता अभियान का आगाज करने जा रहे हैं।

बता दें कि समाजवादी पार्टी संगठन की सदस्यता अभियान चलाएगी। पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक टारगेट दिया जाएगा। वहीं लक्ष्य को पूरा करने वाले कार्यकर्ताओं और नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: